
ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई गांव में गुरुवार रात रजवंती (52) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उसका पति बाबूलाल खरवार (57) भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाबूलाल को चोपन सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रेणुकापार स्थित परसोई गांव के निवासी बाबूलाल मजदूरी करते हैं। गुरुवार रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में थे। इसी दौरान गांव के ही गुलाब और कुछ अन्य लोग घर पहुंचे और भूत-प्रेत को लेकर विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में रजवंती को सिर में गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल के भी गर्दन में गंभीर चोट आई।
एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार और सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.