
गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और विशाल सिंह बप्पा को विदाई देते हुए भावुक हो गए। इस दौरान दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चिराग पासवान और विशाल सिंह गुलाबी रंग के मैचिंग कुर्ते पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ मिलकर गणपति विसर्जन की रस्म निभाते नजर आते हैं। बप्पा को विदाई देने के दौरान दोनों भावुक हो जाते हैं और रोते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों पानी से भरे एक टैंक में विसर्जन की रस्म पूरी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
चिराग पासवान और विशाल सिंह अच्छे दोस्त हैं और दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। गणपति विसर्जन के दौरान सामने आए इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रोने पर सवाल उठाए और इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं, कुछ लोग चिराग पासवान के समर्थन में भी नजर आए। उन्होंने लोगों से उनकी धार्मिक भावनाओं का मजाक नहीं उड़ाने की अपील की।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.