
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक से लेकर एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों को आतंकवाद से निपटने के लिए एनआईए द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजधानी स्थित एनआईए कार्यालय में आयोजित यह दो दिवसीय कैपिसिटी बिल्डिंग कोर्स 24 और 25 सितंबर को होगा।
प्रशिक्षण में 2008 से पहले आतंकवाद के स्वरूप से लेकर वर्तमान में सामने आने वाली चुनौतियों तक की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के प्रत्येक कमिश्नरेट और जिले से पुलिसकर्मियों के नाम सुझाने को कहा है।
इस कोर्स में कुल 30 पुलिसकर्मी शामिल होंगे, जो वर्तमान में विवेचना संबंधी कार्यों में लगे हैं। प्रशिक्षण एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी वैभव सक्सेना, नील कमल, बीबी पाठक, दिलीप श्रीवास, रिद्धिमा सिन्हा, प्रभात कुमार बाजपेई और वीके बासवानी देंगे।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.