
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 41,424 पदों को भरा जाना है। लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
बोर्ड द्वारा सामान्यीकृत अंकों और अधिमानी अर्हता को मिलाकर तैयार की गई मेरिट के आधार पर कुल 1,07,221 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
UPPRPB ने जानकारी दी है कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की तिथियां जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी यदि किसी तरह की तकनीकी या अंकन संबंधी त्रुटि सामने आती है, तो उस पर अभ्यर्थी का कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में बोर्ड का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
होमगार्ड भर्ती में शारीरिक मानकों को भी महत्वपूर्ण रखा गया है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी निर्धारित है, जबकि एसटी वर्ग के लिए यह 160 सेमी रखी गई है।
महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और एसटी वर्ग में 147 सेमी तय की गई है। सभी श्रेणियों की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम अनिवार्य है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं—
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.