
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में करीब एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में उद्योग, नगर विकास, आवास और पर्यटन विभाग से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में अशोक लीलैंड कंपनी को प्लांट लगाने के लिए और अधिक भूमि देने का प्रस्ताव इस बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। कंपनी को अब तक 70 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, जो उसकी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी।
इसके अलावा, जेपी समूह को भूमि के बदले दी गई धरोहर राशि की वापसी के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। पर्यटन विभाग के दो प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। इनमें मथुरा के छाता तहसील स्थित कोकिलावन शनिधाम मंदिर के सामने यात्री सुविधा केंद्र और पार्किंग बनाने का योजना भी शामिल है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों के साथ-साथ अन्य योजनाओं पर भी निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रदेश में औद्योगिक, पर्यटन और शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.