
उद्धव ठाकरे की शिवसेना से अलग होकर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए 6 सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मान्यता दे दी है। इसे उद्धव ठाकरे के लिए राजनीतिक तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक एकनाथ शिंदे की राजनीतिक ताकत बढ़ गई है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से उद्धव ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने को मंजूरी मिलने के बाद सभी सांसद अपने पद पर बने रहेंगे।
दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता से बचने के लिए बागी गुट को लोकसभा में कुल 9 में से 6 सांसदों यानी दो-तिहाई समर्थन की जरूरत थी। शिंदे गुट में एक साथ 6 सांसदों के शामिल होने से यह संख्या पूरी हो गई थी।
इसके साथ ही लोकसभा में शिवसेना के शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट के पास अब केवल 3 सांसद रह गए हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.