
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बुधवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसा हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ से सरहिंद की ओर जा रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के बादल कुमार (लक्ष्मनिया गांव) और राजू कुमार (फुलकिया गांव) के रूप में हुई है। तीसरा घायल युवक रोहित कुमार गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना दोपहर लगभग 12 बजे मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.