
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के दबथुआ गांव के पास करनाल हाईवे पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सोनू पुत्र कृष्णपाल (25) निवासी मोहल्ला जोगियान, सरधना, और सोनू पुत्र राजवीर (25) निवासी मोहल्ला बूढ़ा बाबू, सरधना के रूप में हुई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से प्यारे लाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
घायलों में पवन पुत्र जयप्रकाश (20) और रोहित पुत्र बेगराज (22), दोनों सरधना के निवासी शामिल हैं। उन्हें कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.