उत्तर प्रदेश
खबरें लोड हो रही हैं

लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर रविवार देर शाम अनवारी गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सीतापुर जिले के महमूदाबाद कस्बा निवासी तंजीम (22) और समीर (20) के रूप में हुई है।
कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इससे पहले अनवारी गांव निवासी सूरज राठौर ने निजी वाहन से दोनों घायलों को लखनऊ स्थित इंट्रिगल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटना की वजह से इलाके में भारी शोक का माहौल है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.