
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव की है। यहां गांव के दक्षिण स्थित तालाब में खेलने के दौरान मोहम्मद वैफ पुत्र हारून (5) और मरिया पुत्री मोहम्मद अहमद (6) डूब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.