
गुरदासपुर। शहर के सिटी थाने के बाहर 25 नवंबर को हुए ग्रेनेड हमले के बाद पुलिस ने सोमवार की सुबह दो आतंकियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चीन निर्मित एक ग्रेनेड और दो पिस्टल बरामद हुई हैं।
डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई-प्रायोजित गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और उसका साथी ज़ीशान अख्तर इस हमले के मास्टरमाइंड थे। इनके स्थानीय नेटवर्क को अमेरिका में रहने वाला अमनदीप सिंह उर्फ़ अमन पन्नू सपोर्ट कर रहा था। अमन पन्नू पंजाब में हमले के लिए युवाओं को भर्ती करता था।
डीआईजी ने बताया कि 25 नवंबर को सिटी थाने के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पुराना स्कूल के पास स्कूटी सवार कुछ संदिग्ध वारदात को अंजाम देने वाले हैं। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान होशियारपुर के तलवाड़ा कस्बा निवासी नवीन और कुश के रूप में हुई है। डीआईजी ने बताया कि ये दोनों सोमवार रात किसी पुलिस भवन पर ग्रेनेड हमला करने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इसके अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर के दो अन्य सहयोगी गुरदित्त सिंह और प्रदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.