
शुक्रवार दोपहर तुंगनाथ से लगभग दो किलोमीटर आगे चंद्रशिला मार्ग पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक महिला घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चोपता चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी के अनुसार, सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ कांस्टेबल कुलदीप सिंह तथा होमगार्ड के जवान कुंवर सिंह और विक्रम सिंह भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे और दोनों घायलों को सुरक्षित चोपता लाया गया।
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. विवेक ने बताया कि 19 वर्षीय वेदांत, निवासी आवास विकास कॉलोनी, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और 35 वर्षीय शैल राजपूत को प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर में चोटें आई हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.