
पंजाब के लिए रेलवे ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे राज्य में रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। दशकों से प्रतीक्षित राजपुरा-मोहाली नई रेल लाइन को सरकार ने हरी झंडी दिखाई है। इससे मालवा क्षेत्र और चंडीगढ़ के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा।
इसके अलावा, फिरोजपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन सेवा की भी घोषणा की गई है, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगी।
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राजपुरा-मोहाली नई लाइन 18 किलोमीटर लंबी होगी और इसे ₹443 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह क्षेत्र राजधानी से लगभग कट-ऑफ था और 1960 से इसकी सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी। यह परियोजना उस लंबी प्रतीक्षा को पूरा करती है।”
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.