हिमाचल प्रदेश
खबरें लोड हो रही हैं

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)। देहरा और ढलियारा के बीच मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बठिंडा से नवरात्रि पर मां चामुंडा मंदिर में लंगर लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक तीखे मोड़ पर पलट गया।
हादसे के समय ट्रक सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराकर पलटा और वहीं रुक गया। ट्रक में रखे राशन और गैस सिलेंडर भी सड़क के नीचे खाई में गिर गए। घटना में मौके पर ही दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
घायलों में से आठ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.