
लंदन में रह रहा भारत का भगोड़ा कारोबारी ललित मोदी हाल ही में अपने 63वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में वह मेफेयर स्थित मैडॉक्स क्लब में अपने दोस्तों के साथ डांस करते दिखाई दे रहा है। वीडियो में चल रहा गीत बार-बार उन्हें “मुस्कुराहटों का बादशाह” कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है।
जिस नाइट क्लब में यह जश्न आयोजित हुआ, वह लंदन के सबसे महंगे क्लबों में गिना जाता है। रिपोर्टों के अनुसार, यहां एक टेबल बुक कराने के लिए भी कम से कम 1,000 पाउंड यानी लगभग 1.18 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
ललित मोदी ने पोस्ट में अपनी साथी रीमा बौरी का आभार जताते हुए लिखा कि दोस्तों और परिवार के साथ बिताया यह जन्मदिन का वीकेंड बेहद खास रहा और उनकी ओर से आयोजित यह पार्टी “शानदार” थी।
विजय माल्या भी दिखे साथBirthday weekend of dancing pic.twitter.com/EwJBPiej7C
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) November 30, 2025
वीडियो में ललित मोदी के साथ भगोड़ा व्यवसायी विजय माल्या भी मौजूद दिखाई दिया। भारत में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहा माल्या भी लंबे समय से ब्रिटेन में ही रह रहा है।
ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग और फेमा उल्लंघन से जुड़े मामलों में ईडी जांच जारी है। वह 2010 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चला गया था।
वहीं, किंगफिशर एयरलाइंस प्रकरण में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए गए माल्या को 2021 में ब्रिटेन के दिवालियापन आदेश के खिलाफ दायर अपील में हार का सामना करना पड़ा था। उनका दावा है कि भारतीय एजेंसियों ने एयरलाइन के बकाया से अधिक वसूली कर ली है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.