
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में आजकल लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर से सामने आया है, जहां पांच दोस्तों ने बाढ़ के पानी में सड़क पर रील बनाने के लिए नहाना शुरू किया। इसी दौरान 18 वर्षीय कमल और 17 वर्षीय रिंकू तेज बहाव में डूब गए, जबकि उनके तीन दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना तिलहर थाना क्षेत्र के घुसियारी गांव की है। इन दिनों गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर की सड़कें पानी से भर गई हैं। रविवार दोपहर को पांचों दोस्त सुभाषनगर के स्मार्ट रोड के पास बहते पानी में रील बनाने लगे। तेज बहाव में दोनों डूब गए, क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता था।
दोस्तों की मदद से शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कमल और रिंकू का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और पीएसी फ्लड टीम ने बचाव और खोजबीन शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.