
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने 5 और 6 जुलाई को कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार, दोनों दिनों में सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक तकनीकी कार्यों के चलते बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान पुरकाजी क्षेत्र और आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

बिजली विभाग ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 33 केवी खुड्डा-बरला लाइन को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते एनएच-58 पर फलौदा कट से लेकर पुरकाजी ब्लॉक तक हाईटेंशन (HT) और लो-टेंशन (LT) लाइनों को हटाकर नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे, जिसके चलते सुबह के निर्धारित घंटों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।

पुरकाजी उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.