
दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में हुए पथराव मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नावेद, मोहम्मद फैज और मोहम्मद उबैदुल्लाह के रूप में हुई है।
इससे पहले तीस हजारी कोर्ट ने मामले के आठ अन्य आरोपियों को 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। शुक्रवार को अदालत में पेश किए गए आरोपियों में इमरान फारुख, इमरान सुल्तान, मोहम्मद अफ्फान, आमिर हमजा, मोहम्मद उबैद उल्लाह, शाहनवाज, मोहम्मद अथर और मोहम्मद आदिल शामिल थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी साएशा चड्ढा ने हिरासत आदेश जारी किया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही में नमाज अदा की गई। मस्जिद के लोगों के अलावा आस-पड़ोस से लगभग 30-35 लोग शामिल हुए। अतिक्रमण हटाए जाने के कारण मस्जिद की बिजली काट दी गई थी, जिसकी वजह से लाउडस्पीकर पर अजान नहीं दी जा सकी।
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने हिंसा शुरू कर दी। करीब 150-200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग, लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति पर काबू पाया। यह हिंसा अफवाह के कारण फैल गई थी, जिसमें कहा गया था कि अतिक्रमण हटाने के दौरान मस्जिद को तोड़ा जा सकता है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.