
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिलर संख्या 254 के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी एक परिवार कार से वाराणसी इलाज के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक से उनकी कार पीछे से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में तेज गति और कोहरे को हादसे की वजह माना जा रहा है।
हादसे में प्रिंस (10), उसके पिता विशेष (40) और एक अज्ञात व्यक्ति (करीब 50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डोली (31), अंशिका (14), कार्तिक (11) और सत्या (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.