बिज़नेसविशेष
खबरें लोड हो रही हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 3 सितंबर की देर रात जीएसटी सुधारों की घोषणा के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 888.96 अंक की बढ़त के साथ 81,456.67 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 265.7 अंक बढ़कर 24,980.75 पर खुला।
विदेशी मुद्रा बाजार में भी सकारात्मक असर दिखा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 87.85 पर खुला।
जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि जीएसटी में किए गए ऐतिहासिक सुधार उम्मीद से बेहतर रहे हैं और इससे कई क्षेत्रों को फायदा होगा।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.