विदेश
खबरें लोड हो रही हैं

यरुशलम में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी ने एक बार फिर तनाव को बढ़ा दिया। शहर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर यहूदी बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य चौराहे पर दो हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया गया। इस्राइली पैरामेडिक सेवा मैगन डेविड एडोम के प्रमुख ने पुष्टि की कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गाजा संघर्ष के बीच इस्राइली कब्जे वाले इलाकों और देश के भीतर हिंसक घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। हाल के दिनों में फलस्तीनी हमलों में कई इस्राइली नागरिकों की जान जा चुकी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.