
नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एक बड़ी जनसभा आयोजित होने की संभावना है, जिसके लिए 28 या 29 मार्च की तारीखें संभावित बताई जा रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
अपर आयुक्त राजीव मिश्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उद्घाटन समारोह और जनसभा की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया गया। वहीं, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी की संभावित जनसभा के लिए जर्मन शैली के हैंगर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी।
पहले चरण में जेवर हवाई अड्डे से बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके लिए इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस से बातचीत की जा रही है। प्रारंभिक चरण में कुल मिलाकर करीब 10 अलग-अलग शहरों के लिए जेवर हवाई अड्डे से उड़ानें संचालित होंगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.