
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एआईएडीएमके ने अपना घोषणा पत्र जारी कर बड़ा चुनावी दांव खेला है। पार्टी ने अपने 297 वादों में खास तौर पर महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक और सामाजिक राहत देने के वादे किए हैं।
पार्टी महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी ने कहा कि यह घोषणा पत्र समाज के हर वर्ग के सुझावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर राहत देने का जोर दिया गया है।
घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई विशेष प्रावधान शामिल हैं। राशन कार्ड वाली परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज मिलेगा। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं को ‘अम्मा’ स्कीम के तहत सब्सिडी पर दोपहिया वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए राशन में अतिरिक्त राहत, बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी और बेघर परिवारों के लिए मुफ्त पक्के घर का वादा किया गया है।
युवाओं के लिए व्यवसाय शुरू करने पर 25 लाख रुपये तक का लोन, बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 2,000 रुपये मासिक भत्ता और रोजगार में तमिलों को प्राथमिकता देने के लिए कानून बनाने की योजना है।
पार्टी का उद्देश्य महंगाई और बेरोजगारी से राहत देना, महिलाओं और गरीबों को सशक्त बनाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.