
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्र अनुराग अनिल बोरकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए रवाना होने से पहले ही छात्र ने यह कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, अनुराग ने हाल ही में आयोजित नीट-यूजी परीक्षा 2025 में 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया था और ओबीसी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 1475 प्राप्त की थी। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। लेकिन घर से निकलने से पहले ही उसने जान दे दी।
मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक रूप से उसकी सामग्री का खुलासा नहीं किया है, मगर सूत्रों का कहना है कि अनुराग डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, उसकी इस अप्रत्याशित मौत से सभी स्तब्ध हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में एक मेधावी छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.