
बरेली। संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मंगलवार सुबह सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य महेशचंद्र शर्मा और विद्वानों ने विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में महंत पंडित सुशील पाठक की देखरेख में संपन्न हुआ।
स्वास्थ्य लाभ और रोग नाश के लिए दी गई आहुति
सुबह सात बजे आरंभ हुए इस यज्ञ में नौ किलो विशेष हवन सामग्री का प्रयोग किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य लाभ और रोग नाश की कामना से आहुति दी गई।
हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें हिंदू समुदाय के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। एडवोकेट सोनी मलिक और उनके पति एम. मलिक ने भी यज्ञ में आहुति देकर संत प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति
यज्ञ में पंडित सुशील पाठक के अलावा किशोरी दास, संजीव चौहान, पंडित सत्येंद्र शास्त्री, गिरिराज सिंह, संजीव मिश्रा, पंकज शर्मा, अशोक चौहान, पंडित विनोद शर्मा, दुष्यंत सिंह सोलंकी, शिवम गुप्ता, हरिकिशन शर्मा और सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं में शेफाली चौहान, ममता सक्सेना, गुड्डी देवी और अन्य भक्तों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.