
रोहतक के गांव ब्राह्मणवास में रिश्तों को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे पर अपनी 40 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। मृतका की पहचान पिंकी (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भी रोष देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक, पिंकी गांव ब्राह्मणवास में अकेली रहती थी। उसके पति देवेंद्र गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पिंकी के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा प्रिंस और दो बेटियां शामिल हैं। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं।
बताया गया है कि घटना के समय आरोपी प्रिंस गांव पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां पिंकी का गला घोंट दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.