
सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद की सेहत को लेकर वायरल हो रही अफवाहों ने उनके अनुयायियों में चिंता पैदा कर दी है। हर दिन लोग उनके आश्रम के बाहर खड़े होकर महाराज के दर्शन का इंतजार करते हैं। गुरुवार को भी आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में भक्त जमा रहे। आश्रम प्रशासन ने माइक के माध्यम से घोषणा की कि संत प्रेमानंद महाराज इस दिन उपस्थित नहीं होंगे, तभी जाकर लोग वहां से लौटे।
संत प्रेमानंद का एकांतिक वार्तालाप अभी भी नियमित रूप से चल रहा है। इसके बावजूद इंटरनेट पर उनके स्वास्थ्य के बारे में कई वीडियो और संदेश वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके हालात को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।
पुलिस ने अनुयायियों और जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। आश्रम प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि संत प्रेमानंद पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बावजूद भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए बार-बार आश्रम पहुंच रहे हैं, जिससे प्रशासन को भी संभालना पड़ रहा है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.