
रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में अपडेटेड मीटिओर 350 लॉन्च कर दी है। बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.96 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक पहली बार 2020 में लॉन्च हुई थी, लेकिन अब इसे नए डिज़ाइन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
लॉन्च के बाद से मीटिओर 350 ने ग्लोबल स्तर पर 5 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री कर एक मजबूत ग्राहक आधार बनाया है। 2025 का मॉडल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है: फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा। टॉप वेरिएंट सुपरनोवा ब्लैक की कीमत ₹2,15,883 है, ऑरोरा ₹2,06,290 में, जबकि स्टेलर का दाम ₹2,03,419 रखा गया है। बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
नई मीटिओर 350 में रंग और डिटेलिंग पर खास ध्यान दिया गया है। सुपरनोवा में मॉडर्न कलर पैलेट और क्रोम डिटेलिंग है, ऑरोरा हेरिटेज कलर्स में उपलब्ध है जो विंटेज लुक देता है। स्टेलर का डिजाइन डार्क और सिंपल कलर्स के साथ लो-की स्टाइल में है, जबकि फायरबॉल में ज्यादा रंग और वाइब्रेंट लुक है, जो युवा राइडर्स को आकर्षित करेगा। यह सभी बदलाव बड़े डिजाइन रीडिज़ाइन नहीं हैं, बल्कि बाइक को ताज़ा और आकर्षक बनाए रखने के लिए किए गए हैं।
असल बदलाव फीचर्स में किए गए हैं। फायरबॉल और स्टेलर अब स्टैंडर्ड LED हेडलैम्प और ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ आते हैं। ऑरोरा और सुपरनोवा में एडजस्टेबल लीवर्स जोड़े गए हैं। सभी वेरिएंट्स में अब LED इंडिकेटर्स, USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच शामिल हैं। ये सुधार बाइक को शहरी सफर और लंबी हाइवे राइड दोनों के लिए अधिक आरामदायक बनाते हैं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.