
वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में आज 200 रुपये से अधिक की कमी की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम कोलकाता में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये घटाए गए हैं।
नई दरें लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये हो गई है।
कमर्शियल सिलिंडर की कीमत घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय की दुकानों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलिंडर अब 2,728 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,930 रुपये थी।
सूत्रों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम यथावत रखे गए हैं। उपभोक्ताओं को पहले की दरों पर ही गैस सिलिंडर मिलेगा।
फिलहाल दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में उपलब्ध है।
इससे पहले 1 जुलाई को तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी।
उस समय कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी। वहीं, कोलकाता में इसका दाम 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पहुंच गया था। पटना में भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर 3,227 रुपये हो गई थी।
यह वर्ष 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में दर्ज की गई पहली बड़ी कटौती थी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.