
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर मस्जिद विवाद को लेकर राजनीतिक तंज कसा है। मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
राकेश टिकैत ने कहा कि चुनाव तक इस तरह के मुद्दों पर चर्चा होती रहेगी। सहारनपुर में कुआं मिलने के मामले पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन वहां पूजा-पाठ भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने चुनावी तैयारियों की तुलना पहलवानों की तैयारी से करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
राकेश टिकैत ने कहा, “वहां एक कुआं मिला है, तो एक दिन उसमें पूजा-पाठ भी शुरू हो जाएगा। कुआं वहां था; पूजा के लिए कुएं की जरूरत होती है। उसमें से कुछ न कुछ निकल ही आएगा।”
उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं चुनाव तक चलती रहेंगी।
टिकैत ने कहा कि राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहलवान अपने मुकाबले से करीब छह महीने पहले अभ्यास शुरू कर देते हैं, उसी तरह अब चुनाव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
भाकियू नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “अब चुनाव शुरू हो चुके हैं, हिंदू-मुस्लिम, मंदिर और मस्जिद… यही भाजपा वालों का चारा है।”
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह के मुद्दों की चर्चा लगातार जारी रहेगी।
राकेश टिकैत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस मुद्दे पर अलग-अलग दलों के नेता लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और विवाद को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.