
देहरादून: मझौन गांव में बुधवार को स्वर्गीय पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने दिवंगत खिलाड़ी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राणा ने भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनके योगदान को खेल इतिहास में हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। उनके जीवन और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
त्रयोदशी कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां उपस्थित लोगों ने जसपाल राणा के खेल करियर और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.