
बरनाला: महल कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरम का 24 वर्षीय युवक राजप्रीत सिंह कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के माता-पिता कुलवंत सिंह और बलजिंदर कौर ने बताया कि वे एक छोटे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और अपने इकलौते बेटे के भविष्य के लिए अप्रैल 2024 में लगभग 18 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे स्टडी वीजा पर विदेश भेजा था।
राजप्रीत कनाडा के सरी शहर में रह रहा था। 17 जनवरी को परिवार को वहां से रह रहे रिश्तेदार ने फोन कर बेटे की मौत की दुखद सूचना दी। फिलहाल, मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं और जांच जारी है।
मृतक के मामा हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के पास केवल तीन एकड़ जमीन है। राजप्रीत के पिता कुलवंत सिंह निजी स्कूल की बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा परिवार अब कनाडा से बेटे का शव लाने में असमर्थ है।
परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, और क्षेत्रीय विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी से अपील की है कि राजप्रीत का शव विदेश से लाने में प्रशासनिक और वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.