
चंडीगढ़। हाल ही में मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीने से 20 से अधिक बच्चों की मौतों के मामले के बाद पंजाब सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब आठ दवाओं के उपयोग और खरीद पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से जारी किया गया।
सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं के इस्तेमाल पर तुरंत प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार, मरीजों को दवा देने के बाद एडवर्स रिएक्शन या प्रतिकूल प्रभावों की शिकायतों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। तीन फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित इन दवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।
इससे पहले, पंजाब सरकार ने राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। अधिकारियों का कहना है कि अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मरीज को ऐसे दवाएं न दी जाएं, जिनसे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा हो सकता है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.