
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रिश्तों के नाम पर एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में एक गर्भवती बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की हत्या कर दी और बाद में शव को जलाने की कोशिश की। मृतका की पहचान 65 वर्षीय नसरीन बेगम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 19 नवंबर की सुबह हुई। बाइक और पड़ोसियों की सूचना पर आग बुझाने के बाद घर में जला हुआ शव मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी आफरीन (24) ने पहले सास को नींद की गोलियां दी और फिर हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या अंजाम दी। मृतका का शव जलाने के लिए केरोसिन डाला गया।
पुलिस ने शुरुआती पूछताछ में आफरीन के बयान में विरोधाभास पाए। उसने शुरू में लूटपाट की झूठी कहानी बताई, लेकिन बाद में अपनी गुनाह कबूल कर ली। आरोपी ने कहा कि वह डरती थी कि उनकी सास सारा संपत्ति अपने छोटे बेटे रिजवान के नाम कर देंगी।
जानकारी के अनुसार, आफरीन पांच माह की गर्भवती है और हाल ही में सलमान से शादी हुई है। मृतका के परिवार में चार बेटे हैं। पुलिस ने मौके से हथौड़े को सबूत के तौर पर जब्त किया है।
पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने कहा कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात अकेले करना मुश्किल है और किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की संभावना भी जांच का हिस्सा है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.