
प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र, मेजा थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवती को काले रंग की स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे जाम कर बवाल कर दिया।
युवती अपनी बहन के साथ गांव के बाहर बाज़ार में खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में घसीटा और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
हाईवे पर इकट्ठा हुए लोग गुस्से में पथराव करने लगे। सूचना पाकर एसीपी मेजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अपहृता को जल्द ही सुरक्षित बरामद किया जाएगा। इसके बाद उनका गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद लोग फिर से हाईवे जाम कर गए। बाद में मेजा के विधायक संदीप पटेल भी वहां पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।
पुलिस फिलहाल अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं कर सकी है। मामले की जांच में आसपास के बाज़ार के सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.