
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक सक्रिय गोतस्करी गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जबकि तीन को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों गोकशी की घटनाओं में शामिल यह गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एबीईएस कट और चिपियाना अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवार बदमाश मौके पर मोड़ लेकर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में मारुफ और अयान के पैर में गोली लगी।
तीन अन्य साथी—जोहिन, आलम और समीर—को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे वेव सिटी और विजयनगर थानाक्षेत्र में भी गोकशी की घटनाओं में शामिल थे।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.