
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने ग्राम कुटेसरा में प्लॉट पर कब्जे के विरोध में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को ग्राम कुटेसरा निवासी महिला ने चरथावल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि आरोपी उसके प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर चरथावल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 146/26, धारा 351(3)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपी मोहम्मद फुरकान उर्फ परुकान पुत्र अब्दुल करीम और मोहम्मद नोमान अली पुत्र अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.