
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम पर महिला को फंसा कर 13 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली। गांधी कालोनी निवासी शुभांगी त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें फंसाया।
शुभांगी के अनुसार, आरोपियों ने वर्क-फ्रॉम-होम का विज्ञापन दिखाकर उनके लिंक पर क्लिक कराया और टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद महिला को बीटीसी शेयर खरीदने और बेचने का टास्क दिया गया। शुरुआत में महिला ने 1,000 रुपये का निवेश किया, जिस पर 1,200 रुपये का प्रॉफिट दिखाया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला का डीमेट अकाउंट खुलवाया।
शुरुआत में प्रॉफिट दिखाकर महिला को मुनाफे के लालच में फंसाया गया और आरोपियों ने विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कुल 13 लाख 33 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला ने जब अपना पैसा निकालने का प्रयास किया, तो वह अकाउंट से नहीं निकल पाया।
साइबर ठगी की यह घटना सामने आने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.