
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है और मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। पति ने पत्नी पर मारपीट करने और हाथ पर दांतों से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है, जबकि घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मदीना कॉलोनी निवासी अफसान पुत्र कालू ने अपनी पत्नी रेशमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और विवाद के दौरान हाथ पर दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि इससे एक दिन पहले पत्नी रेशमा ने पति अफसान के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी। उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अफसान को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया था। इसके बाद अब पति की ओर से नए आरोप सामने आए हैं।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर महिला को हंगामा करते और मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में हाथापाई के दौरान दांतों से काटने का दृश्य भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।
पीड़ित पति अफसान का कहना है कि उसकी बात सुने बिना ही उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.