
मुजफ्फरनगर: संगठन विस्तार अभियान के तहत हिन्दू रक्षा दल ने जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष शैंकी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर, जिला, छात्र सभा और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
संपर्क कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इनमें नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला सचिव अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री अनुकूल जोशी, युवा जिला सचिव निशांत अग्रवाल, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवम पंडित, छात्र सभा जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी, छात्र सभा नगर अध्यक्ष आकाश सैनी, युवा नगर अध्यक्ष अजय सैनी, जिला आईटी सेल प्रभारी अंशुल पाल, जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज त्यागी, युवा जिला सुरक्षा प्रमुख अंकित बालियान, प्रचार मंत्री विजय तोमर, जिला सदस्यता प्रभारी राहुल सैनी, वार्ड अध्यक्ष प्रज्वल पाल और ग्राम अध्यक्ष मिमलाना प्रवेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली और गौ माता, सनातन धर्म, मठ-मंदिरों, हिन्दू समाज की रक्षा तथा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में जिलेभर में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.