
मुजफ्फरनगर: रोहाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हिस्सा लिया और देशभक्त साथियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश के स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। सभी देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.