
मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक नितिन कश्यप का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया।
परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दभेड़ी चौकी प्रभारी छवि कांत ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और पूर्व प्रधान विकास त्यागी भी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.