
बिजनौर। नगीना से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पारस का गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में विधायक ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बजाय स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बधाई संदेश में हुई चूक
वीडियो में विधायक ने देश के नागरिकों को देश की स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दी, जिससे लोग गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच भ्रम में पड़ गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे राजनीतिक लापरवाही बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे सामान्य भूल मानकर हल्के अंदाज में लिया।
वायरल हुआ वीडियो
कुछ ही घंटों में यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। लोग वीडियो पर टिप्पणियां करते हुए इसे मजाक का विषय बना रहे हैं।
विधायक की सफाई
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज पारस ने कहा कि उनका आशय यह था कि संविधान लागू होने के बाद देश को पूर्ण स्वतंत्रता मिली। उन्होंने बताया कि वीडियो एडिटिंग के दौरान ‘पूर्ण’ शब्द हट गया, जिससे संदेश का अर्थ बदल गया और भ्रम पैदा हुआ।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.