
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के क्लाइमेक्स में ‘शूरवीर’ गाने को शामिल किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में गाने पर तत्काल रोक लगाने या फिल्म के क्लाइमेक्स से इसे हटाने अथवा बदलने का निर्देश देने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता प्रशांत कुमार सिंह की ओर से एडवोकेट शशांक और शश्वत ने यह याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि यह गाना मूल रूप से ऐतिहासिक नायक महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काल्पनिक गैंगस्टरों का महिमामंडन करने के लिए अनुचित तरीके से किया जा रहा है।
याचिकाकर्ता का कहना है कि राष्ट्रीय नायक को समर्पित इस गाने का इस्तेमाल सिनेमाई अपराधियों की पृष्ठभूमि में किया जाना देश की सांस्कृतिक विरासत को गहरा नुकसान पहुंचाता है। याचिका में यह भी कहा गया है कि गाने के मूल सांस्कृतिक संदर्भ को गंभीर रूप से विकृत किया जाएगा। इससे सार्वजनिक स्मृति में महाराणा प्रताप की विरासत को काल्पनिक गैंगस्टरों के साथ जोड़ने वाली भ्रामक छवि बनने की आशंका है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.