
मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर मंगलवार रात नशे की हालत में एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर सो दिया, जिससे वहां से गुजर रहे कई वाहन उससे टकरा गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास निवासी राकेश कुमार, जो टैक्सी चला रहे हैं, ने बताया कि वह हापुड़ में बुकिंग पूरी करके रात करीब 12 बजे लौट रहे थे। खरखौदा बाईपास पर उन्हें बीच सड़क पर खड़ी कार दिखाई दी। पहले भी कई वाहन उसी कार से टकरा चुके थे।
कार में मौजूद पुलिसकर्मी प्रवेश कुमार शराब के नशे में था। जब अन्य वाहन चालकों ने उसे सड़क पर गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा, तो उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए गालीगलौज की।
राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची और दो क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने ले गई। सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.