
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राबड़ी देवी इस बंगले को किसी भी हालत में खाली नहीं करेंगी। मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी को खुश करने के मकसद से लिया गया है।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंगनी लाल मंडल ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड का बंगला, जो उनके आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग के सामने है, खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार ने यह फैसला 20 साल बाद क्यों लिया और यदि यह इतना जरूरी था, तो 10 सर्कुलर रोड को ही क्यों नहीं चुना गया। मंगनी लाल मंडल का कहना है कि यह कदम जेडीयू की एनडीए से डर और लालू यादव के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है।
दरअसल, एक दिन पहले भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा था और उन्हें 39 हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया गया है। 10 सर्कुलर रोड का बंगला 2006 से लालू प्रसाद यादव परिवार का आवास रहा है। हालिया चुनाव में आरजेडी ने 25 सीटें जीती थीं, जबकि पिछली बार पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.