मुजफ्फरनगर
खबरें लोड हो रही हैं

मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर जाकर उन्हें तीन दिसंबर को होने वाले भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महाअनुष्ठान में मुख्य अतिथि बनने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि, जिन्होंने रामायण की रचना की, भारतीय संस्कृति के अद्वितीय स्तंभ हैं। उनका जीवन, साहित्य और आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ की तरह हैं। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ वे इस महाअनुष्ठान में उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम में भाग लेकर समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन को सम्मान देंगे।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.