
बोधगया। अम्मा गांव में रविवार को एक गंभीर घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। परिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
इस घटना में अम्मा गांव निवासी नीलू कुमारी, उनके पति राणा कुलेश्वर और उनका एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से केवल दो इंच जमीन को लेकर तनाव था। इसी विवाद के दौरान आरोपित ने यह खौफनाक कदम उठाया।
बोधगया थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नीलू कुमारी की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.