
बेंगलुरु। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक पुलिस में सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। KEA ने स्पष्ट किया है कि OMR शीट नंबर और प्रश्नपत्र नंबर का एक जैसा होना अनिवार्य नहीं है।
कर्नाटक पुलिस विभाग में 1,453 मेल और फीमेल सिविल पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए KEA की ओर से राज्यभर में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि OMR शीट का नंबर और प्रश्नपत्र का नंबर एक ही होना चाहिए।
इस अफवाह के चलते कई उम्मीदवारों में चिंता की स्थिति बन गई थी।
KEA ने अपने बयान में बताया कि आधिकारिक नोटिफिकेशन, निर्देश पुस्तिका या परीक्षा केंद्र पर दिए गए मौखिक निर्देशों में कहीं भी यह नहीं कहा गया था कि OMR शीट नंबर और प्रश्नपत्र नंबर का मिलान होना जरूरी है।
प्राधिकरण ने बताया कि OMR उत्तर पुस्तिका में केवल प्रश्नपत्र सीरीज कोड और वर्जन कोड भरने की व्यवस्था होती है। OMR नंबर और प्रश्नपत्र नंबर को समान करने का कोई नियम निर्धारित नहीं है।
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। उन्होंने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.