पंजाब
खबरें लोड हो रही हैं

जालंधर। जालंधर के पठानकोट हाईवे पर रायपुर गांव स्थित एक बिस्किट और भुजिया फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और इसकी लपटें लगभग 50 फीट तक ऊँची उठती दिखीं।
सूचना मिलते ही जालंधर और आसपास के फायर ब्रिगेड विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि आग लगी फैक्ट्री में बिस्किट और भुजिया का उत्पादन होता था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
Join the conversation — your email will not be published.
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.